उत्तराखंड में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले मुख्यमंत्री धामी

Strict action will be taken against those who undermine

Strict action will be taken against those who undermine

Strict action will be taken against those who undermine, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति व सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में कोई भी कानून अपने हाथ में लेगा या अपराध करेगा तो प्रशासन कानून के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। देहरादून जिले के सहसपुर में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा। प्रशासन घटना से जुड़े हर पहलु की जांच कर रहा है, मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।