आगरा पहुंचे राजीव शुक्ला, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त भारत का वादा था, मिला भ्रष्टाचार युक्त देश
Rajiv Shukla arrived in Agra and said,
आगरा। Rajiv Shukla arrived in Agra and said, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला शुक्रवार को आगरा एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाकर सत्ता हासिल की, लेकिन हकीकत में भ्रष्टाचार युक्त भारत दे दिया है।
राजीव शुक्ला ने नीट परीक्षा पेपर लीक, राम मंदिर चंदा चोरी और देशभर में 100 से अधिक परीक्षाओं के लीक होने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने पेपर लीक, राम मंदिर चंदा चोरी समेत अन्य मामले में घेरा
राजीव शुक्ला ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का जिक्र करते कहा कि नीट पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ यह प्रदर्शन तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज और उनके समर्थन में आए विपक्षी नेताओं के साथ बदसलूकी ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। छात्रों के समर्थन में अब लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाना चाहिए
राज्य सभा सदस्य ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाना चाहिए। बताया कि पहले पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को जबरन हिरासत में लिया गया। संसद में सरकार विपक्ष की कोई बात नहीं सुन रही। आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर भ्रष्टाचार ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में बार-बार लीक होने से लाखों छात्रों का एक साल बर्बाद हो रहा है।