गोरखपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: डबल लाइन कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट और समय

1000259800

Important news for Gorakhpur rail passengers

गोरखपुर। Important news for Gorakhpur rail passengers, गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशन के बीच डबल लाइन (दोहरीकरण) का कार्य पूरा हो गया है। 16 से 21 जुलाई तक दोहरीकरण की प्री व नानइंटरलाकिंग होगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का ब्लाक लिया है।

इस दौरान विभिन्न तिथियों में गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर समेत 11 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 16 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलायी जाएंगी। 17 ट्रेनें रास्ते में रुक कर चलेंगी। 15 ट्रेनें विलंब से चलायी जाएंगी। छह ट्रेनें रास्ते में नियंत्रित होकर चलेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त डबल रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। ट्रैक क्षमता बढ़ेगी।

निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 20 व 21 जुलाई को चलने वाली 55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
  • 18 से 21 जुलाई तक चलने वाली 55048 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
  • 19, 20, 21 एवं 23 जुलाई को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
  • 19, 20, 21 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैण्ट-नरकटियागंज।
  • 19 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी।
  • 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
  • 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी।
  • 20, 21 एवं 22 जुलाई को चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 14111/14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस।
  • 21 व 22 को 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार-बापूधाम मोतिहारी।

मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 19 एवं 20 जुलाई को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 19 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-भटनी-छपरा के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-सुलतानपुर-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट के रास्ते।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान-गोरखपुर कैंट के रास्ते।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-बनारस-वाराणसी जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।

रास्ते में रुककर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 20 एवं 21 जुलाई को चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 21 जुलाई को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी।
  • 19 से 21 जुलाई तक चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 19 से 21 जुलाई तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 18 जुलाई को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 20 जुलाई को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।
  • 19 एवं 20 जुलाई को चलने वाली 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन से चलाई जायेगी।
  • 19 एवं 20 जुलाई को चलने वाली 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 19 जुलाई को चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 19 से 21 जुलाई तक चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 19 से 21 जुलाई तक चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 19 से 21 जुलाई तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 18 जुलाई को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।