पत्नी ने सोते हुए पति को जिंदा जलाया, मौत; मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, पुलिस पूछताक्ष में बोली- उससे परेशान आ गई थी
Fatehpur Wife Burns Sleeping Husband Alive With Kerosene Oil
Fatehpur Wife Kills Husband: पति को मारने का खतरनाक ट्रेंड लगातार जारी है. अब एक और पति की निर्मम हत्या की गई है. मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है. जहां एक महिला ने अपने पति को वो दर्दनाक मौत दी कि हर किसी की रूह थर्रा गई. महिला ने अपने पति को सोते समय आग में जिंदा जलाकर मार दिया. फिलहाल स्थानीय पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस पूछताक्ष में महिला ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. महिला ने पुलिस को पति को मारने का पूरा घटनाक्रम बताया है. मृतक पति की पहचान पवन कुमार और आरोपी महिला की पहचान प्रीती वर्मा के रूप में हुई है.
आरोपी प्रीती ने पुलिस पूछताक्ष में दावा किया है कि वो पति की लगातार शराब पीने की आदत और उसकी प्रताड़ना से परेशान आ गई थी. जिसके चलते उसने इस खौफ्नाक वारदात को अंजाम दिया. उसने बताया कि 26 जून को उसने पति की हत्या की. उस दिन पति ने उससे कहीं जाने के लिए किराए के 100 रुपये मांगे थे. लेकिन उसके पास सिर्फ 50 रुपये थे. जब उसने पैसे देने से मना दिया तो काफी देर तक पति ने बहश की. इसलिए उसने 50 में से 20 रुपये पति को दे दिए. लेकिन पति को 100 रुपये ही चाहिए थे. 100 रुपये न देने पर पति ने घर में बैट्री लाइट तोड़ दी। सब्जी फेंक दी। पूरे घर में हंगामा करने लगा. इसके बाद उसने पड़ोस से 50 रुपए उधार मांगे, 50 रुपए खुद से मिलाकर पति को दिए। जिसके बाद वह कहीं जाने के बजाय 100 रुपए की दारू लेकर घर आ गया.
सोते हुए पति पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग
आरोपी प्रीती का कहना है कि पति ने दारु की बोतल से आधी दारू पी रखी थी और आधी बोतल जेब में रखे था. दारु पीकर पति ने उसके साथ घर में लड़ाई-झगड़ा किया और उसे गंदी-गंदी गालियां दीं. उसे फिर से बेइज्जत किया. वहीं पति जब दारू पीकर सो गया तो इसके बाद उसने सोते वक्त उसके बिस्तर पर और उसपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी और खुद दरवाजा बंद कर खड़ी रही. प्रीती का कहना है कि उसने इस योजना से पति की हत्या की. जिससे यह लगे की उसने दारू के नशे में खुद से ही आग लगा ली है. प्रीती ने यह भी बताया कि वह पड़ोस की एक महिला के बहकावे में आ गई थी. वह महिला उसे पति को मारने के तरीके बताया करती थी. वह उकसाते हुए कहती थी कि तुम ये सब कैसे सहन कर रही हो. मैं होती तो अब तक कुछ कर गई होती.
पति बोलता था- प्राइवेट पार्ट में मिर्च भर दूंगा
पुलिस पूछताक्ष में प्रीती ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से बहुत परेशान आ गई थी. वह अक्सर शराब पीकर गंदी-गंदी बातें कहता था. गालियां देता था. कहता था कि प्राइवेट पार्ट में मिर्च भर दूंगा. सड़क पर कपड़े उतारकर घुमाऊंगा. प्रीती ने बताया कि पति सरिए का काम करता था लेकिन वह काम पर कम ही जाता था और ज्यादातर दारू पीकर घर में बवाल करता था. पैसे मांगता था. इस सबसे तंग आकर ही उसने पति को मारने का फैसला लिया और उसे जिंदा जलाकर मार डाला. इस घटना ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि किसी समस्या का समाधान क्या हत्या ही है. फिलहाल अब पुलिस महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.