कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Horrific road accident in Kushinagar
Horrific road accident in Kushinagar, यूपी के कुशीनगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है. तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के पट्टन की है.डुमरी सवागीपट्टी के रहने वाले 55 वर्षीय अनिरुद्ध परिवार की दो महिलाओं 30 वर्षीय शालू और 22वर्षीय माधुरी के सााथ बाइक से गोरखपुर गए थे. वापस लौटते समय पट्टन इलाके में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों उछलकर दूर जा गिरे. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में कोहराम मच गया.
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूर गिर जाते हैं. बाइक के परखच्चे गए. हादसे में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई.