हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की पहल रंग लाई, निहंगों और उत्तराखंड सरकार के बीच खत्म हुआ विवाद

Haryana CM Nayab Singh Saini initiative bears fruit

Haryana CM Nayab Singh Saini's initiative bears fruit

चंडीगढ़/नाहन। Haryana CM Nayab Singh Saini's initiative bears fruit, कई दिनों से आंदोलनरत निहंगों व उत्तराखंड सरकार के बीच चल रहा विवाद आखिरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर सुलझ गया। शुक्रवार (27 जून, 2026) देर रात निहंगों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों से अवगत करवाया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल अपने राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी को मामले के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तरुण भंडारी ने उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बातचीत की और दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कराया। लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी, जिसके साथ ही कई दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया और निहंगों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क साधा और ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया, जिससे निहंगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान भी बना रहे और प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

 

WhatsApp Image 2026-06-27 at 5.21.26 PM

सहमति बनने के बाद निहंग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पांवटा साहिब गुरुद्वारे में पत्रकारों से बातचीत में निहंगों के जत्थेदार मेजर सिंह सोढी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा के महासचिव अंग्रेज सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार एवं सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि कुछ लोग इसे राजनीतिक तूल देकर माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। जत्थेदारों ने कहा, यह कोई धार्मिक लड़ाई नहीं है। हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई हम सब भाई हैं।

उत्तराखंड में चारों निहंग जमानत पर रिहा

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में 16 जून को तलवार से जानलेवा हमला करने के आरोपित चार निहंगों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया है। इनमें सतविंदर सिंह, अजय सिंह, जसप्रीत सिंह न्यायिक हिरासत में थे, घायल निहंग मनप्रीत सिंह का पुलिस निगरानी में एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है।