आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश, घटिया सड़क निर्माण पर अधिकारियों को जेल भेजने की चेतावनी
Chief Minister Yogi Adityanath's stern message
आगरा। Chief Minister Yogi Adityanath's, हाथरस में सभा के बाद आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री ने सख्त अंदाज में अधिकारियों को समझाया। उन्होंने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत विकास कार्यों को ठीक तरीके से कराया जाए। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी अधिकारी ने इसमें गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ केवल मुकदमा दर्ज नहीं कराएंगे उसे जेल भी भेजा जाएगा।
मेट्रो और खेरिया एयरपोर्ट का कार्य तेजी से पूरा करें
मुख्यमंत्री ने मेट्रो और खेरिया एयरपोर्ट का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए।
राज्य सभा सदस्य नवीन जैन ने कैंट रोड निर्माण का मुद्दा उठाया। एक घंटे में बैठक करके मुख्यमंत्री वापस चले गए। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की अलग से बैठक होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी।
एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि सड़कों के निर्माण को लेकर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है लोक निर्माण विभाग के नए और पुराने कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।
अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया
मुख्यमंत्री की बैठक में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने अवैध खनन का भी मुद्दा उठाया है उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के चलते सड़के जल्दी खराब हो जाती हैं खासकर राजस्थान से जो गाड़ियां आ रही हैं उसमें से अधिकांश गाड़ियां ओवरलोड होती हैं।