BREAKING
कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी देश का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति भवन में गूंजा उत्तर प्रदेश का नाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूपी की विभूतियों को सौंपे 'पद्म श्री' पुरस्कार 25 जून को भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम

अलीगढ़ में विकास की नई उड़ान: अगस्त की शुरुआत में आ सकते हैं पीएम मोदी, 1500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Likely to Visit in Early August

PM Modi Likely to Visit in Early August

अलीगढ़। PM Modi Likely to Visit in Early August, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगस्त के पहले सप्ताह में जिले में आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री के हाथों जिले में 1500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है।

इनमें अधिकांश परियोजनाएं 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली हैं। कार्यक्रम के लिए खैर रोड स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) परिसर को प्रमुख विकल्प माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, क्वार्सी फ्लाईओवर, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बारहद्वारी स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को शामिल किया जा सकता है। अंतिम सूची शासन स्तर से तय की जाएगी। प्रशासन ने संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आरएमपीएसयू परिसर में प्रस्तावित हो सकता है कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक बार फिर जिले का दौरा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह तैयारियों की समीक्षा के साथ विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण भी करेंगे। सोमवार को जिले में आए मुख्यमंत्री ने आरएमपीएसयू के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया था कि दो दीक्षांत समारोह आयोजित होने व तीसरे की तैयारी होने के बावजूद विश्वविद्यालय भवन अब तक हैंडओवर क्यों नहीं किया गया।

सीएम के संदेश के बाद तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग व निर्माणदायी एजेंसी ने काम में तेजी ला दी है। परिसर में फसाड, विद्युत व्यवस्था, लिफ्ट, बाउंड्रीवॉल, लैंडस्केपिंग व अन्य शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। मंगलवार को भी अधिकारियों व तकनीकी टीमों ने पूरे दिन परिसर में रहकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की और कमियों को दूर करने का कार्य किया।

कार्यों को पूरा करने में लगा पीडब्ल्यूडी

अधिशासी अभियंता एके राही ने बताया कि अब निर्माण कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रयास है कि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से पहले भवन पूरी तरह तैयार हो जाए और विश्वविद्यालय परिसर को हैंडओवर कर दिया जाए। इसके लिए रोजाना प्रगति की निगरानी की जा रही है।

पीएम ने ही रखी थी विश्वविद्यालय की नींव

जानकारों के मुताबिक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद सुरक्षा, यातायात व जनसभा स्थल की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। अगर कार्यक्रम आरएमपीएसयू परिसर में होता है तो यह विश्वविद्यालय के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। 21 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री ही इसकी नींव रखी थी। फिलहाल सभी विभाग संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियों में जुट गए हैं और शासन स्तर से अंतिम कार्यक्रम जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।