समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा दोहराया, ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

1000245881

Om Prakash Rajbhar takes aim

लखनऊ। Om Prakash Rajbhar takes aim, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी में टूट के अपने दावे पर कायम हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गाजीपुर में योग के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ ही मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को लेकर प्रतिक्रिया दी।

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चा पर योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो तो पहले से ही समाजवादी पार्टी में हैं। अब्बास अंसारी तो पहले से ही समाजवादी पार्टी में शामिल थे। उन्होंने कहा कि अगर धोखा देना किसी को सीखना है तो अखिलेश यादव से सीखे। इसके साथ ही एक बार फिर समाजवादी पार्टी में टूट का दावा मजबूत किया है।

पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गाजीपुर के पुलिस लाइन के ग्राउंड में योग किया। राजभर ने इस दौरान पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट को लेकर बड़ा बयान भी दिया। समाजवादी पार्टी में टूट के दावे को मजबूत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, आपने देखा कि टीएमसी टूटी। उनके 20 संसद टूटे कोई मानने को तैयार नहीं था, शिवसेना को भी कोई मानने को तैयार नहीं था, उनके भी 6 सांसद टूटे है। अब समाजवादी पार्टी की तैयारी है।

मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा और राज्यसभा में महिला विधेयक का विरोध किया है और विधेयक के विरोध में वोट किया है और निश्चित लोकसभा का सत्र चलने जा रहा है और उसी के दौरान यह सब खेल होगा।

मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर शायराना अंदाज में कहा कि लेकर नाम नसीबो का, खून चूसता गरीबों का नाम तो PDA का लेते हैं और पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक सहित तमाम लोगों का खून चूसते हैं।