डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में यूपी मॉडल की चर्चा, विशेषज्ञों ने गिनाईं नौ वर्षों की उपलब्धियां
'UP Model' discussed at Digital Democracy Dialogue
लखनऊ। 'UP Model' discussed at Digital Democracy Dialogue, रविवार को होटल सेंट्रम में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलाग त्रिवेणी में उत्तर प्रदेश के विकास माडल पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को बताया।
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने कानून-व्यवस्था मजबूत कर विकास को गति दी है। एक्सप्रेसवे, डिफेंस कारिडोर, ब्रह्मोस परियोजना और जेवर एयरपोर्ट को बड़ी उपलब्धियां बताया।
डिक्की के संस्थापक मिलिंद कांबले ने कहा कि यूपी अब देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है और निवेश के लिए पसंदीदा राज्य बन चुका है।
वक्ताओं ने कहा कि उद्योग, रोजगार, बुनियादी ढांचे और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि से प्रदेश की नई पहचान बनी है। कार्यक्रम में डिजिटल क्रिएटर्स, नीति निर्माता, उद्योग प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।