Uttar Pradesh Sets Record

उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर में रिकॉर्ड, 5 लाख से ज्यादा संयंत्र स्थापित

Yogi governments big move: New safety rules implemented

Uttar Pradesh Sets Record

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रूफटॉप सोलर स्थापना के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। प्रदेश में अब तक 5,00,115 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। कुल 8,94,217 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से बड़ी संख्या में स्वीकृति और स्थापना सुनिश्चित की गई है।

प्रदेश में 1,696.68 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता सृजित हो चुकी है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹3,038.08 करोड़ और राज्य सरकार द्वारा ₹1,000 करोड़ से अधिक की सब्सिडी जारी की गई है।

यूपी नेडा के डायरेक्टर रविन्दर सिंह के अनुसार, प्रदेश में प्रतिदिन लगभग ₹5 करोड़ मूल्य की मुफ्त बिजली उत्पन्न हो रही है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आई है। इस पहल से करीब 5,000 कंपनियों के माध्यम से 65,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और लाखों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है। साथ ही, सोलर संयंत्रों के छतों पर स्थापित होने से लगभग 6,500 एकड़ भूमि संरक्षित हुई है।

अप्रैल 2026 में मात्र 30 दिनों में 51,882 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर प्रदेश ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान औसतन 1,729 संयंत्र प्रतिदिन स्थापित किए गए, जो अब तक का सर्वाधिक है।

यह उपलब्धि प्रभावी क्रियान्वयन, मजबूत समन्वय और निरंतर निगरानी का परिणाम है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश ने अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।