टिहरी में यूट‍िल‍िटी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, तीन घायल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

टिहरी में यूट‍िल‍िटी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

टिहरी में यूट‍िल‍िटी खाई में गिरी

टिहरी में यूट‍िल‍िटी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बाद अब टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक में एक यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस यूटिलिटी वैन में आठ लोग सवार थे. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने यूटिलिटी वैन के खाई में गिरने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

बता दें कि 5 जून को यमुनोत्री नेशनल हाइवे के डामटा के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई थी. इस बस में कुल 30 लोग सवार थे. हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4 घायल हुए थे. बस में मध्य प्रदेश के श्रद्धालु सवार थे. इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात में ही देहरादून पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली थी.