केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित लेबर कोड़ो के खिलाफ यूटी व एम सी कर्मियों का रोष प्रर्दशन। रद्द करने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान
UT and MC Workers Protest against the Labor Codes
चण्डीगढ़ 26 नवम्बर 2025: UT and MC Workers Protest against the Labor Codes: केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आहवान पर आज फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ के साथ सम्बन्धित यूनियनों द्वारा न्यू पावर हाउस औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 चण्डीगढ़ में केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित 4 लेबर कोड़ों को रद्द करने के लिए विशाल रोष प्रर्दशन किया। प्रर्दशन में बिजली, पानी, बागवानी, इलैक्ट्रीकल, एम सी, स्वास्थ्य, परिवहन, समाज कल्याण आदि विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रर्दशन में पेंशनर यूनियन ने भी हिस्सा लिया।
रोष प्रर्दशन की अध्यक्षता फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ के प्रधान राजेन्द्र कटोच तथा पेंशनर ऐसोसिऐशन के प्रधान ध्यान सिंह ने की। मंच का संचालन फैड़रेशन के कार्यालय व प्रैस सचिव स. सुखविन्द्र सिंह सिद्धू ने किया। इस प्रर्दशन का अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के प्रधान का. सुभाष लाम्बा ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने 29 श्रम कानून खत्म कर 4 श्रम कोड़ बनाकर कामगारों के हितों पर कुठाराघात किया है। इन कानूनों के लागू होने पर 18000/- रूपये तक वेतन लेने वाला मजदूर भी मजदूर की परिभाषा से बाहर हो जायेगा। यूनियन बनाने तक का अधिकार छिन जायेगा तथा अपनी मांगों को लागू कराने के लिए हड़ताल करने तक अधिकार नहीं रहेगा। कान्ट्रेक्ट लेबर व फिक्स टर्म इम्पलाईमेंट को बढ़ावा दिया जायेगा तथा हायर व फायर की नीति अपनाई जायेगी। ट्रेड यूनियनों की मान्यता समाप्त करने वाला हैं यह कोड़ तथा लेबर कोर्ट भी खत्म कर दिये जायेंगे। मालिकों को मजदूरों को निकालने की खुली छूट मिल जायेगी। कम से कम वेतन की परिभाषा भी बदल जायेगी।
मुख्य नियोक्ता का प्रावधन ही खत्म कर दिया जायेगा। 8 घंटे काम की बजाय 12-12 घंटे काम करने के लिए बाध्य किया जायेगा, यहां तक कि साप्ताहिक छुटृी का प्रावधन तक खत्म कर सकता है यह लेबर कोड, इस तरह यह कोड़ मजदूरों की गुलामी का दस्तावेज है जिसके खिलाफ पूरे देश में एकजुट संघर्ष की आवश्यकता है तथा विशाल संघर्ष करना ही पडेगा।
रोष प्रर्दशन को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सचिव व फैड़रेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, महासचिव हरकेश चन्द, उपाध्यक्ष एम सुब्रहमण्यम, गुरमीत सिंह, रेखा गोरा, संयुक्त सचिव हरपाल सिंह, बिहारी लाल, विनय प्रसाद, बिरेन्द्र सिंह, तरूण जसवाल, नसीब सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठित व असंगठित दोनों क्षेत्रों में पहले ही मजदूरों पर मार पड रही है। इन 4 लेबर कोड़ों के लागू होने से उन पर और भ्ज्ञी मार पड़ेगी। इसलिए सभी संगठनों को एक होकर संघर्ष तेज करने ही पड़ेगे।
इस रोष प्रर्दशन में विशेष प्रस्ताव पास कर 10 साल पूरे कर चुके सभी किस्म के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने व पक्का होने तक समान काम समान वेतन लागू करने की जोरदार मांग की।
इसी दौरान आज फैड़रेशन का प्रतिनिधि मंडल, गोपाल दत्त जोशी, प्रधान राजेन्द्र कटोच, महासचिव हरकेश चन्द व उप प्रधान रेखा गोरा की अगवाई में मुख्य सचिव को मिला तथा उन्हें कर्मचारिरयों की मांगों का ज्ञापन देकर मांगों का समाधान करने की अपील की।