UPSC CSE 2022 Final Result Announced: UPSC सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट आउट; महिला अभ्यर्थियों का दबदबा
BREAKING
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, VIDEO खौफनाक; देखते ही देखते चंद सेकेंड में मलबा बनी, दहशत में आए लोग, मौके पर थी पुलिस हर 5 साल में 5 मिनट निकाल लें; CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वोट डालने को लेकर लोगों से की यह अपील, कहा- मैं हमेशा चिंतित रहा VIDEO यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित; 10th में 89.55% और 12th में 82.60% स्टूडेंट्स पास, यहां टॉपर्स लिस्ट देखें BJP में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू; सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया, पंजाब के सीनियर नेता, जॉइनिंग के बाद छोड़ी हुई पार्टी पर क्या कहा जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, अभी राहत नहीं; जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, अब इस तारीख पर निगाहें

UPSC सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट आउट; महिला अभ्यर्थियों का दबदबा, देखें टॉपर कौन? रोल नंबर्स की पूरी लिस्ट ये रही

UPSC CSE 2022 Final Result Announced

UPSC CSE 2022 Final Result Announced

UPSC CSE 2022 Final Result Announced: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट में महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहा है। इशिता किशोर नाम की एक महिला अभ्यर्थी ने टॉप किया है। वहीं टॉप-10 टॉपर्स में भी महिला अभ्यर्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है। बतादें कि, फाइनल रिजल्ट में कुल 933 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया हैं। इनमें से 345 अभ्यर्थी अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 अभ्यर्थी शामिल हैं। जबकि 178 अभ्यर्थियों की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। इनमें से 89 सामान्य वर्ग से, 28 ईडब्ल्यूएस से, 52 डीएसएम से 5 और 4 एससी और एसटी से हैं।

फिलहाल, सिविल सर्विसेज 2022 के इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यूपीएससी ने पासआउट होने वाले सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर्स यहां जारी कर दिए हैं। हालांकि, अभी मार्क्स जारी नहीं किए गए हैं। यूपीएससी के मुताबिक, पासआउट होने वाले सभी अभ्यर्थियों मार्क्स करीब 15 दिन बाद जारी होंगे। बतादें कि, सिविल सर्विसेज में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स जुड़ते हैं। प्रारंभिक परीक्षा के मार्क्स नहीं जोड़े जाते।

आपको बतादें कि, UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा का परिणाम 22 जून को जारी किया गया था। UPSC सिविल सर्विसेज 2022 की प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिला था। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी। जबकि मुख्य परीक्षा का परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किया गया था।

रोल नंबर्स का लिंक - UPSC CSE 2022 Final Result PDF

तीन फेज में हुआ इंटरव्यू

जानकारी के अनुसार, UPSC सिविल सर्विसेज 2022 के लिए तीज फेज में इंटरव्यू आयोजित किया गया था। इंटरव्यू का पहला फेज जनवरी से शुरू हुआ था। इंटरव्यू का फाइनल फेज 18 मई को खत्म हुआ। बताते हैं कि, मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले करीब 2,529 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

IAS IPS सहित कुल 1022 पर थी भर्ती

बता दें कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत अन्य सर्विसेज में कुल 1022 पदों पर भर्ती निकाली थी।

UPSC सिविल सर्विसेज 2022 फाइनल रिजल्ट के 10 टॉपर्स

  • 5809986 इशिता किशोर
  • 1506175 गरिमा लोहिया
  • 1019872 उमा हरथि एन
  • 0858695 स्मृति मिश्रा
  • 0906457 मयूर हजारिका
  • 2409491 गहना नव्या जेम्स
  • 1802522 वसीम अहमद भट
  • 0853004 अनिरुद्ध यादव
  • 3517201 कनिका गोयल
  • 0205139 राहुल श्रीवास्तव

सिविल सर्विसेज 2021 में भी रहा महिला अभ्यर्थियों का था दबदबा

बतादें कि, UPSC सिविल सर्विसेज 2021 में भी महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहा था। 2021 में परीक्षा श्रुति शर्मा ने टॉप किया था। जबकि अंकिता अग्रवाल ने सेकेंड और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने थर्ड पॉजिशन हासिल की थी।