यूपी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बजट खर्च में देरी पर अधिकारियों को दी चेतावनी
UP Tourism Minister Jaiveer Singh warns
लखनऊ। UP Tourism Minister Jaiveer Singh, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को बजट खर्च में देरी और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से परियोजनाओं के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं रखी जा रही है, ऐसे में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को को पर्यटन निदेशालय में मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जारी की गई वित्तीय स्वीकृतियों, आवंटित धनराशि और अब तक हुए व्यय की स्थिति की जानकारी ली।
बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 1690 करोड़ रुपये के प्रविधान के सापेक्ष 1339 करोड़ रुपये (लगभग 79 प्रतिशत) की स्वीकृति दी जा चुकी है। 1247 करोड़ रुपये के बजट आवंटन के मुकाबले 24 मार्च तक 1115 करोड़ रुपये से अधिक (लगभग 89 फीसदी) व्यय कर लिया गया है। मंत्री ने कहा कि शेष बजट का उपयोग पारदर्शी, समयबद्ध और परिणामोन्मुख तरीके से किया जाए।
अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने कहा कि हरदोई, सीतापुर, फिरोजाबाद आदि जिलों से गुजरने वाले प्रमुख राजमार्गों के किनारे आधुनिक सुविधाओं से युक्त वे-साइड एमेनिटीज विकसित करने को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में यूपीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार, निदेशक इको पुष्प कुमार के. आदि उपस्थित रहे।