नासा के मैप में जगमगाया यूपी: 9 सालों के डेटा ने दिखाई विकास की 'चमक'; वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

नासा के मैप में जगमगाया यूपी: 9 सालों के डेटा ने दिखाई विकास की 'चमक'; वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

UP Shines on NASA Map

UP Shines on NASA Map

लखनऊ। UP Shines on NASA Map, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा जारी 'वर्ल्ड नाइट मैप' में उत्तर प्रदेश का दुनिया के सबसे अधिक रोशन क्षेत्रों में प्रमुखता से उभरना प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नासा के सैटेलाइट आंकड़ों ने योगी सरकार के “सबको बिजली, पर्याप्त बिजली और गुणवत्तापूर्ण बिजली” के संकल्प की वैश्विक स्तर पर पुष्टि कर दी है।

नासा द्वारा नौ सालों (2014 से 2022) तक एकत्र की गई 16 लाख सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से तैयार इस ग्लोबल मैप में दिखाया गया है कि उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में रात की रोशनी का स्तर अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव प्रदेश में हुए तीव्र शहरी विकास और विद्युतीकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

नीति और तकनीक का सफल मेल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए हैं। उत्पादन क्षमता में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ-साथ सौर ऊर्जा जैसे विविध स्रोतों को भी मजबूत किया गया है, जिससे बढ़ती मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है।

मजबूत बुनियादी ढांचा

प्रदेश में ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के तहत नए बिजली उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। जर्जर लाइनों को बदलने और स्मार्ट तकनीक के उपयोग से न केवल बिजली आपूर्ति स्थिर हुई है, बल्कि 'लाइन लॉस' में भी भारी कमी आई है। घाटमपुर तापीय परियोजना जैसी बड़ी उपलब्धियां इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं।

उपभोक्ता संतुष्टि और पारदर्शिता

डिजिटल तकनीकों के उपयोग से उपभोक्ताओं को अब रियल टाइम खपत की जानकारी मिल रही है और ऑनलाइन सेवाएं सुगम हुई हैं। बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण और बेहतर पारदर्शिता से उपभोक्ता संतुष्टि का स्तर बढ़ा है।

अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार

गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से कृषि क्षेत्र और स्थिर बिजली मिलने से उद्योगों को बड़ा सहारा मिला है। नासा का यह मैप उत्तर प्रदेश की ऊर्जा नीति और विकासोन्मुखी सोच की वैश्विक स्वीकृति है, जो भविष्य में निवेश और आत्मनिर्भरता को और अधिक गति देगी।