UP Cabinet Meeting 2026: योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी, 49 नए बस अड्डों को हरी झंडी

UP Cabinet Meeting 2026: योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी, 49 नए बस अड्डों को हरी झंडी

UP Cabinet Meeting 2026

UP Cabinet Meeting 2026

लखनऊ। UP Cabinet Meeting 2026, मंगलवार को लोक भवन में योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 22 प्रस्ताव पेश हुए। मंत्रिपरिषद ने सभी 22 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर-

पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डो के सम्बंध में प्रस्ताव को स्वीकृति- पहले फेज में पीपीपी मॉडल पर 23 बस अड्डो की एल.वाई जारी हो गई थी,आज 49 बस अड्डो की स्वीकृति मिली है,कुल मिलाकर 52 जनपदों को इससे आच्छादित किया जा रहा है।

यह पीपीपी मॉडल के बस अड्डे हवाई अड्डे की तर्ज़ पर होंगे,सुविधाओं को एयरपोर्ट की तर्ज़ पर दिया जाएगा।

  • जनपद हाथरस में सिकन्दराराऊ कस्बे में कृषि विभाग के 2 हेक्टेयर भूमि को बस अड्डा हेतु निःशुल्क प्राप्ति पर स्वीकृति।
  • जनपद बुलंदशहर के डिबाई में सिंचाई विभाग की जमीन बस अड्डे हेतु दिए जाने को मंजूरी।
  • जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर में पीडब्ल्यूडी की भूमि को बस अड्डा निर्माण हेतु दिए जाने को स्वीकृति।