Uganda ISIS Attack Killed 41 People Some Injured

Uganda ISIS Attack : युगांडा में ISIS से जुड़े आतंकवादियों के हमले में 41 लोगों की हुई मौत, कुछ की हालत गंभीर 

Uganda ISIS Attack Killed 41 People Some injured

Uganda ISIS Attack Killed 41 People Some Injured

Uganda ISIS Attack : अफ्रीकी देश युगांडा (Uganda) के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक स्कूल में ISIS से जुड़े बंदूकधारियों ने हमला किया है। आपको बतादें कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े थे आतंकवादियों जिन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 41 हैं और आठ अन्य की हालत गंभीर है। 

शुक्रवार देर रात किया गया हमला

पूर्वी कांगो स्थित एक युगांडा समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) के सदस्यों ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा किया है।  बतादें कि ये हमला शुक्रवार देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर किया गया। इसके साथ ही आतंकियों ने एक छात्रावास को आग के हवाले कर दिया और खाना लूटकर ले गए। युगांडा पुलिस ने एक ट्वीट कर बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद किए गए हैं। वहीं 8 लोग घायल भी मिले हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बवेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 41 लोग के मरने की पुष्टि की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सैनिकों ने हमलावरों का पीछा भी किया। लेकिन वे कांगो के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भागने में सफल हो गए। 

पहले भी कई हमले कर चुका है ये आतंकी संगठन
ADF ने इससे पहले अप्रैल में भी एक गांव पर हमला किया था, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा मार्च में भी युगांडा के मुकोंदी गांव में आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी। 2021 में राजधानी कंपाला में हुई सुसाइड बॉम्बिंग के लिए भी युगांडा सरकार ADF को जिम्मेदार ठहराती है। इस हमले के बाद युगांडा ने कॉन्गो में ADF के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक भी की थी।