"दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती": अखिलेश यादव का दोनों डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
"Two stools don't make a chair": Akhilesh Yadav launches
लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक द्वारा बनाए गए वीडियो पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है। सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा,‘आप दोनों तो (दिखाने को) एक साथ हैं पर जो मुख्य हैं, वो कहां हैं?
क्या वो आपसे अलग हैं या आप दोनों को उन्होंने अलग कर दिया है। उन्होंने आप दोनों को उस एक संकरी पगडंडी पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिस पर दो के चलने की जगह भी नहीं हैं।
सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि भाजपाइयों से आग्रह है कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखें और अपने असत्य वचनों व नकारात्मक राजनीति से धर्मस्थलों की शुचिता भंग न करें।
आप ईश्वर को पीठ दिखाकर, उनके पावन प्रांगण में किसी अन्य व्यक्ति की स्तुति करके, ईश्वर के मान को खंडित न करें। ये पाप है। वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा,‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती।’
भाजपा का है असली गिरगिट वाला काम: अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गिरगिट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की भाषा गिरगिटी है। उनका पुराना और अब का बयान सुनें तो पता चल जाएगा गिरगिट कौन है? शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती। असली गिरगिट वाल काम तो भाजपा कर रही है।