अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन वृन्दावन में 7 व 8 मार्च को

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन वृन्दावन में 7 व 8 मार्च को

Two-Day State-Level Conference of Agrawal Vaishya Samaj Haryana

Two-Day State-Level Conference of Agrawal Vaishya Samaj Haryana

वृंदावन पहुंचने से पूर्व होडल में किया जाएगा भव्य स्वागत

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल से वृन्दावन में शुरू होगा।  जिसमें पूरे प्रदेश से प्रत्येक जिले से प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस सम्मेलन में अग्रवाल वैश्य समाज का चुनाव सम्पन्न किया जाएगा।
वृंदावन सम्मेलन में पहुंचने से पूर्व शनिवार को प्रदेश भर से समाज के प्रतिनिधियों का होडल में सुनील मित्तल के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया जाएगा। जहां उनके लिए जलपान नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। पलवल जिला अध्यक्ष यशपाल गोयल एवं  संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ प्रदेश से आए पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उसके बाद समाज के लोग वृंदावन स्थित प्रदेशस्तरीय सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे। जहां मुख्य रूप से उदघाटन सत्र ओर चुनाव सत्र में समाज एवं नेतृत्व पर मंथन एवं  चर्चा होगी  उसके बाद ब्रज की फूलों की विशेष  होली का रंगारंग कार्यक्रम भी कलाकारों द्वारा आयोजित किया जाएगा।जिससे आये हुए सभी प्रतिनिधि अपने को  ब्रज के रंग में रंगा अनुभव करेंगे 
 कार्यक्रम की अगले दिन 8 मार्च को प्रदेश से आए हुए प्रतिनिधि वृंदावन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण का आनंद लेंगे। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।