मोटर साइकिल सवार दो शातिर आरोपी गन प्वाइंट पर गोल्ड चैन छीन कर फरार। मामला दर्ज
Two cunning suspects on a motorcycle snatched
दंपति परिवार सुबह सैर कर रहा था।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। थाना 49 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत उस वक्त हड़कप मच गया।जब मोटर साइकिल पर सवार दो शातिर आरोपी गन प्वाइंट पर सैर कर रहे पीड़ित शिकायतकर्ता पति की गोल्ड चैन छीन कर फरार हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात मोटर साइकिल सवार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 49 निवासी पीड़िता शिकायतकर्ता मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को सुबह 7 बजे अपनी पत्नी के सैर कर रहा था। जैसे ही वह सैक्टर 50 स्थित बीएसएनएल सोसाइटी के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक ब्लैक रंग का स्प्लेंडर मोटर साइकिल उनके पास आकर रुका आरोपियों ने पीड़ित दंपती परिवार को गन जैसी कोई चीज दिखाई।आरोपी चालक ने हेलमेट पहन रखा था। मौका देखकर शिकायतकर्ता के पहनी गोल्ड चैन छीनने लगे तो शिकायतकर्ता ने हिम्मत दिखाते हुए गोल्ड चैन पकड़े ली। लेकिन शातिर इतने शातिर थे कि आदी गोल्ड चैन उनके हाथ में आ गई। मोटर साइकिल से तेज रफ्तार से फरार हो गए।बता दे कि गोल्ड चैन स्नैचिंग की वारदातो को अंजाम देने वाले खासतौर पर गर्मियों में ही पीड़ित लोगो को सुबह के समय ही अपना निशाना बनाते है। यूटी पुलिस को सुबह शाम के समय पार्क के आसपास गश्त/मोटर साइकिल पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी। ताकि आरोपी पुलिस की पकड़ में आए।