बड़ी खबर: PM MODI उद्घाटन से पहले 'अग्निपरीक्षा'; CDU यूनिट में लगी भीषण आग

बड़ी खबर: PM MODI उद्घाटन से पहले 'अग्निपरीक्षा'; CDU यूनिट में लगी भीषण आग

trial-by-fire-ahead-of-pm-modis-inauguration

Breaking News: 'Trial by Fire' Ahead of PM Modi's Inauguration

Breaking News: 'Trial by Fire' Ahead of PM Modi's Inauguration, राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन से एक दिन पहले एक बड़ी खबर आ रही है. देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी  पचपदरा का कल, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन करना है. इसके ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई. आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुबार उठने लगे हैं. कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि रिफाइनरी की CDU यूनिट में आग लग गई है. इसके बाद रिफाइनरी में अफरातफरी मच गई. बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 बजे रिफाइनरी का उद्घाटन करनेवाले हैं. उनके दौरे से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज शाम 4 बजे रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है.

आग से निकला गुबार
आग का समय: सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे

 

पचपदरा रिफाइनरी का राजस्थान के लिए महत्व

बालोतरा जिले में बनकर तैयार हुई पचपदरा रिफाइनरी को राजस्थान की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है. लगभग 72,000 करोड़ रुपये की लागत की यह परियोजना प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस रिफाइनरी को राजस्थान के विकास के लिए मील का पत्थर बता चुके हैं. उन्होंने जानकारी दी थी कि इस परियोजना में राज्य सरकार की 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी. इससे हजारों प्रत्यक्ष और लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होगा जिसका सीधा लाभ बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के युवाओं को मिलेगा.