Breaking News: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी; 8 की मौत, 2 घायल

Breaking News: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी; 8 की मौत, 2 घायल

Tragic Road Accident in Tehri

Tragic Road Accident in Tehri

टिहरी। Tragic Road Accident in Tehri, थाना चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर नैल के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। साभी अंतिम संस्कार करके वापस लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। यूटिलिटी वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। थाना चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दो लोगों को खाई से बाहर निकाला। जिनमें एक को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, एक घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) पुत्र पुसु के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार, टिहरी से दो और छाम से एक एंबुलेंस मौके के लिए रवाना की गई हैं।

पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।