धौलाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई - पढ़ें पूरी खबर

धौलाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई - पढ़ें पूरी खबर

Tragic Road Accident in Dhaulana

Tragic Road Accident in Dhaulana

धौलाना (हापुड़)। Tragic Road Accident in Dhaulana, धौलाना-मसूरी मार्ग पर अरविंद डेयरी के पास रविवार देर रात करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात गुलावठी से लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ट्रक के नीचे जा दबी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 06.24.05

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन की मदद से बस को ट्रक के नीचे से निकालकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 06.33.13

इस हादसे में सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 06.33.12

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पिलखुवा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।