चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत
Tragic Road Accident in Chamoli
चमोली। Tragic Road Accident in Chamoli, उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार की सुबह बुरी खबर लेकर आई। यहां
देवाल-लोहाजग मोटर मार्ग के ल्वाणी के पास ईको कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।
वाहन में सवार तीन लोगों मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य बुरी तरह घायल हैं। वाहन देहरादून से वाक गांव आ रहा था। घटना शनिवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल गया है। एयर एम्बुलेंस देहरादून ले जाने की तैयारी चल रही है।