लखनऊ बीकेटी में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से युवक की मौत, भाई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
Tragic Accident in Lucknow's BKT
बीकेटी (लखनऊ)। Tragic Accident in Lucknow's BKT, खेत में लगे ट्यूबेल की बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल से बाहर निकलकर सीतापुर रोड पहुंचा तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीकेटी थाना क्षेत्र के अकोहरी निवासी किसान नंदकिशोर यादव का गांव के बाहर खेत है।
बताया जा रहा है कि किसान का लड़का राहुल यादव (25) खेत में बने ट्यूबेल के स्टार्रटर का तार सही कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह बेहोश हो गया। कुछ देर में जब वह घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खेत पहुंचे जहां ट्यूबेल (नलकूप) पर वह बेहोश मिला।
जिसके बाद लोडर वाहन से बेहोशी की हालत में उसका भाई रोशम यादव पारस अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अस्पताल से निकलकर रोशन सड़क पार कर रहा था इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।