Trek disrupted due to Lahasa fall: बिग ब्रेकिंग हरियाणा, रेललाइन पर लहासा गिरने से ट्रेक हुआ बाधित
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

Trek disrupted due to Lahasa fall: बिग ब्रेकिंग हरियाणा, रेललाइन पर लहासा गिरने से ट्रेक हुआ बाधित

Trek disrupted due to Lahasa fall: बिग ब्रेकिंग हरियाणा

Trek disrupted due to Lahasa fall: बिग ब्रेकिंग हरियाणा, रेललाइन पर लहासा गिरने से ट्रेक हुआ बाधित

कालका, 4 अगस्त  (जग्गी) Trek disrupted due to Lahasa fall: कालका शिमला छोटी रेललाइन ट्रैक पर सोलन जिला के पट्टा मोड़ के पास आज लहासा गिरने से रास्ता बाधित हो गया।

Trek disrupted due to Lahasa fall: बड़ा हादसा होने से टल गया जब चलती शिवालिक

ट्रेन कुछ ही दूरी पर थी। अचानक पहाड़ी का बड़ा भूस्खलन रेल लाइन आन गिरा। ट्रेन कुछ पल पहले आई होती तो बड़ा हादसा घट गया होता।  शिवालिक ट्रेन चल रही थी। सामने पहाड़ गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी। इससे ट्रेन में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।

Trek disrupted due to Lahasa fall: बताया जा रहा है कि ट्रेन में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।  

कालका स्थित रेलवे के ए.डी.एम.हरदेव सिंह से मिकी जानकारी के मुताबिक रेलगाड़ी कालका से शिमला जा रही थी कि कोटी के पास पहाड से बड़ा लहासा ट्रेक पर आन गिरा और रास्ता बाधित हो गया। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे का है।
पता चलते ही कालका से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मोके पर ले जाये गये और रेल ट्रेक पर से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बसों से रवाना किया गया है।
   बता दें कि विश्व धरोहर में शामिल ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे मार्ग 118 साल का हो गया है। 9 नवंबर, 1903 को कालका-शिमला रेलमार्ग की शुरुआत हुई थी। अपने 118 वर्षों के सफर में यह रेलमार्ग कई इतिहास संजोए है। यह रेलमार्ग उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन में आता है। देश-विदेश के सैलानी शिमला के लिए इसी रेलमार्ग से टॉय ट्रेन में सफर का लुत्फ उठाते हैं। 
     ए.डी.एम.हरदेव सिंह  ने शाम बताया कि रास्ता बहाल कर दिया गया है।