Today, two sub-inspectors were promoted to the post

हरियाणा में आज दो उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर किया पदोन्नत: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने लगाए स्टार

asdfgh

Today, two sub-inspectors were promoted to the post

Today, two sub-inspectors were promoted to the post  डीपीसी की संस्तुति और पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमोदन के बाद पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार दोनों अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और अधिकारियों को चाहिए कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं।

पदोन्नति पाने वाले निरीक्षक सूबे सिंह करीब आठ वर्ष तक पुलिस प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रहे। इससे पूर्व उन्होंने अनुसंधान अधिकारी के तौर पर सेवाएं दीं। सूबे सिंह इससे पहले विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर लगभग छह वर्षों तक कार्य कर चुके हैं, जहां विभिन्न देशों में उत्कृष्ट सेवा देने पर उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

वहीं, निरीक्षक योगेश वर्तमान में पुलिस आयुक्त के स्पोक्स्पर्सन के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे एडीजीपी एवं तत्कालीन पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के भी स्पोक्स्पर्सन रह चुके हैं। निरीक्षक योगेश ने साइबर थाना, अपराध शाखा और कई अन्य थानों में अनुसंधान अधिकारी के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। एक सक्षम और कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले योगेश को भी समय-समय पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्राप्त हुए हैं।

पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद ने दोनों नव-पदोन्नत निरीक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।