Thimithi Festival In Tamil Nadu Where Worshippers Walk On Fire

ये कैसा त्योहार है, जिसे तपती आग पर चल कर मनाया जाता है ? देखें इस दिलचस्प प्रथा की तस्वीरें 

Thimithi Festival In Tamil Nadu Where Worshippers Walk On Fire

Thimithi Festival In Tamil Nadu Where Worshippers Walk On Fire

Thimithi Festival: भारत में ऐसी बहुत सी जन- जातियां रहती है जिनके अपनी संस्कृति और सभ्यता है। यहां तक उनकी अपनी अलग-अलग परंपराएं हैभी है। और आपको बतादें कि ये भारत के कई राज्यों में आज भी प्रचलित हैं, जिन्हें सुन आपको यकीन नहीं होगा। इन्हीं में से एक है प्रथा तमिलनाडु की है जिसे थिमिथि रिवाज से जाना जाता है। ये एक ऐसा रिवाज़ है जिसे त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। आपको ये जानकर अजीब लगेगा क्योंकि ये तमिलनाडु का थिमिथि रिवाज भारत के सबसे अजीब रीति-रिवाजों और परंपराओं में से एक है। इस रिवाज के अंतर्गत कुछ लोग अंगारों पर चलते हैं। जी हां आप,अपने सही सुना। आइए जानते हैं इस रिवाज के बारे में। 

द्रौपदी के मान की रक्षा का रिवाज
आपने अक्सर टीवी सीरियल या फिल्मों में कई बार हीरो को अंगारों पर चलते तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने असल में ऐसा देखा है? नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसी ही एक जगह के बारे में जहां आज भी ऐसा किया जाता है. तमिलनाडु के थिमिथि रिवाज के दौरान लोग अंगारों पर चलते हैं।यहां हर साल अक्टूबर से नवंबर के बीच लगातार पांच दिन इस त्योहार को मनाया जाता है। कहते हैं पांडवों की पत्नी द्रौपदी के मान की रक्षा के लिए ये त्योहार मनाया जाता है। 

अंगारों पर चलने की रस्म
इस त्योहार के दौरान अंगारों पर चलने की परंपरा है। पांच के त्योहार में आग पर चलने वाली रस्म दीपावली के एक हफ्ते पहले की जाती है। इसे ऐपासी (Aipasi or Aippasi) महीना कहते हैं। 

Thimithi: This Fire-Walking Festival Celebrates Draupadi's 'Purity' - Dhara

कैसे मनाया जाता है थिमिथि रिवाज
ये त्योहार सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं बल्कि उन सभी जगहों पर मनाया जाता है जहां तमिलियन्स बहुतायत में हैं। वहीं इसे श्रीलंका, फीजी, सिंगापुर, मलेशिया, मॉरीशस जैसे देशों में भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस त्योहार को मनाने की तैयारी महीनों पहले शुरू कर दी जाती है। त्योहार को लेकर कुछ बड़े नियमों का पालन करना होता है, जैसे धर्म का पालन करना, पूजा-पाठ करना, मीट-मछली खाने की मनाही आदि। त्योहार के दौरान नाटक के जरिए पांडवों और कौरवों के युद्ध के कई सीन्स को दर्शाया जाता है। श्री मरिअम्मन मंदिर पर दिवाली के एक हफ्ते पहले एक झंडा फैराया जाता है, जो अर्जुन और हनुमान के आगमन को दर्शाता है। 

Thimithi Festival: Faith, Devotion, And Tradition In Tamil Nadu | Cultural  India

 

अंगारों के लिए इस्तेमाल होती हैं चंदन की लकड़ी
थिमिथि त्योहार के दौरान सालों से अंगारों पर चलने की प्रथा चली आ रही है। इस दौरान अग्नि पर चलने के भी कई तरह के रिवाज होते हैं। अंगारे पर चलने के लिए चंदन की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही अग्नि पर चलने वालों को पहले ही तैयार कर लिया जाता है। अंगारों पर चलने के दौरान व्यक्ति के हाथ पर हल्दी और नीम की पत्तियों को बांधा जाता है। 

Thimithi Festival: Fire Walking Ceremony and Mahabharata reading two  important rituals of Tamil Nadu, India - Best Line Producer and Fixer in  India - New Delhi, Varanasi