Harmful Fruits in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हैं ये फल, भूलकर भी न करें इनका सेवन

Harmful Fruits in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हैं ये फल, भूलकर भी न करें इनका सेवन

Harmful Fruits in Diabetes

Harmful Fruits in Diabetes

नई दिल्ली। Harmful Fruits in Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद ज़िंदगीभर साथ रहती है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने की वजह से होती है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को मीठी चीजें खाने की मनाही होती है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, जाने अनजाने में डायबिटीज के मरीज कई ऐसे फलों का सेवन करते हैं, जिन्हें करने से ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो भूलकर भी इन फलों का सेवन न करें। इनके सेवन से ब्लड शुगर इंस्टेंट बढ़ जाता है। आइए, इन फलों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

केला

केला सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। खासकर, दुबलेपन की समस्या को दूर करने में केला उपयोगी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में इंस्टेंट ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, प्रोटीन की कमी भी दूर होती है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

संतरा

संतरा में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा, संतरा में कई आवश्यक पोषक तत्व विटामिन ए, ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, डायबिटीज के लिए संतरा उत्तम नहीं माना जाता है। इस फल में भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। साथ 100 ग्राम संतरे के जूस में 10 ग्राम चीनी होती है। इसके लिए संतरा का सेवन बिल्कुल न करें।

अनार

डायबिटीज के मरीजों को अनार खाने से परहेज करना चाहिए। सेहत के लिए अनार वरदान साबित होता है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए यह अभिशाप साबित होता है। इसमें चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके सेवन से शुगर बढ़ सकता है। वहीं, ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा रहता है। 100 ग्राम अनार जूस में 14 ग्राम चीनी होती है। इसके लिए शुगर के मरीजों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अंगूर, किशमिश, नाशपाती आदि चीजों का भी सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं, खजूर का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।