बहन के घर आई महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, रायबरेली में पत‍ि व जेठ ने द‍िया वारदात को अंजाम

बहन के घर आई महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, रायबरेली में पत‍ि व जेठ ने द‍िया वारदात को अंजाम

बहन के घर आई महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या

बहन के घर आई महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, रायबरेली में पत‍ि व जेठ ने द‍िया वारदात को अंजाम

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा मजरे डीह गांव में बहन के घर आई गर्भवती विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। महज बाइक न मिलने पर पति ने ही अपने बड़े भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

वारदात की जानकारी से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीह के दीना का पुरवा मजरे गोदवारा गांव निवासी शीला (22) पुत्री रामखेलावन पांच दिन पहले ही अपनी बड़ी बहन जानकी के गांव गोसाईं का पुरवा मजरे डीह आई थी।

बुधवार दोपहर उसकी बहन और बहनोई धान की रोपाई करने खेत चले गए थे। घर पर शीला अकेली थी, तभी घर आए पति व जेठ ने उस पर धावा बोल दिया।

इस दौरान पति ने कुल्हाड़ी से वार कर शीला की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतका का पति व जेठ भाग गए। दोपहर में लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मृतका की बहन-बहनोई को सूचना दी।

बहन-बहनोई खेत से घर पहुुंचे तो देखा कि शीला का कुल्हाड़ी से गला काटा गया है और उसकी मौत हो चुकी है। वारदात की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सलोन अमित सिंह, थानेदार पंकज सोनकर ने पहुंचकर पड़ताल की।

बहन जानकी ने बताया कि शीला का एक साल पहले जिलेदार का पुरवा मजरे पोठई में बुल्लू उर्फ बबलू के साथ विवाह हुआ था और तभी से पति मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और कई बार मृतका की पिटाई भी की थी और आज उसकी कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना में बहन का जेठ लवलेश भी शामिल था। बहन गर्भवती भी थी।

डीह थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा गांव में बहन के घर आई विवाहिता की गला काटकर हत्या की गई है। वारदात की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच में पता चला है कि घटना में मृतका के पति और जेठ का ही हाथ है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। केस दर्ज करके आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है।
आलोक प्रियदर्शी, एसपी