पंजाब की बेटियों का कमाल: PSEB 12वीं में 100% अंक लाने वाली छात्राओं से मिले CM मान, बोले- "ये पंजाब की असली पूंजी हैं"

पंजाब की बेटियों का कमाल: PSEB 12वीं में 100% अंक लाने वाली छात्राओं से मिले CM मान, बोले- "ये पंजाब की असली पूंजी हैं"

The Triumph of Punjab Daughter

The Triumph of Punjab's Daughter

CM Bhagwant Mann: पंजाब में एक बार फिर सरकारी स्कूलों ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी परिणामों में राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। जो अपने आप में एक नया इतिहास है। वहीं आज यानि 14 मई को 100 प्रतिशत लाने वाली छात्रों से पंजाब के CM Bhagwant Mann ने मुलाकात की, साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी मुलाकात की और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

छात्राओं से मुलाकात के बाद CM Bhagwant Mann ने किया ट्वीट

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में राज्य का नाम रोशन करने वाली मेधावी बेटियों को सम्मानित किया गया। यह अत्यंत गर्व की बात है कि इस परीक्षा में 94.73% छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 278 छात्रों में से 217 छात्राएं हैं।

इन छात्राओं के साथ-साथ मैं उनके माता-पिता और शिक्षकों के परिश्रम को भी सलाम करता हूं। ये परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि यदि अवसर दिया जाए तो साधारण परिवारों के बच्चे भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।

हमारी सरकार ‘शिक्षा क्रांति’ के माध्यम से विद्यालयों का आधुनिकीकरण कर रही है ताकि पंजाब के प्रत्येक बच्चे के सपनों को साकार किया जा सके। हम ऐसा वातावरण बना रहे हैं जहाँ गरीबी किसी की प्रगति में बाधा न बने और पंजाब की शिक्षा प्रणाली विश्व स्तरीय हो”।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की बढ़ती उपलब्धियां

हाल के वर्षों में पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, प्रशिक्षित शिक्षक और नई शिक्षा नीतियों के कारण विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार भविष्य में भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।