वाराणसी में चल रहा था युवक का तिलक, तभी गर्भवती प्रेमिका ने पहुंचकर खोली पोल पट्टी, तिलक चढ़ाने वाले उठकर चल दिए
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

वाराणसी में चल रहा था युवक का तिलक, तभी गर्भवती प्रेमिका ने पहुंचकर खोली पोल पट्टी, तिलक चढ़ाने वाले उठकर चल दिए

वाराणसी में चल रहा था युवक का तिलक

वाराणसी में चल रहा था युवक का तिलक, तभी गर्भवती प्रेमिका ने पहुंचकर खोली पोल पट्टी, तिलक चढ़ाने वाले

वाराणसी: प्रेमी का तिलक चल रहा था तभी गर्भवती प्रेमिका ने वहां पहुंच कर हंगामा शुरु कर दिया।  प्रेमिका ने सभी रिश्तेदारों के सामने युवक की पोल खोल कर रख दी। युवक ने प्रेमिका से प्रेम का नाटक कर के शारीरिक संबंध तक कायम कर लिए। युवती गर्भवती तक हो गई। इसके बाद युवक ने युवती ने दूरी बनाना शुरू कर दिया और गुपचुप विवाह की तैयारियों में भी जुट गया। 

प्रेमी के तिलक में पहुंची प्रेमिका
चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अजगरा पुलिस चौकी अन्तर्गत एक गांव में गुरुवार रात एक युवक के तिलक समारोह में गांव की ही एक युवती मौके पर पहुंची और खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा करने लगी। उसने आरोप लगाया कि जिस युवक का तिलक चढ़ रहा है वह उसका प्रेमी है और उसके पेट में इनका बच्चा है। 

शादी होने पर आत्महत्या कर लेने की दी धमकी
इतना ही नही उसने शादी होने पर जान दे देने की धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब धोखा देकर शादी रचाने जा रहा है। युवती का हंगामा देख तिलक चढ़ाने वाले बीच में ही रस्म छोड़कर वापस लौट गए। 

युवक गुपचुप तरह से कर रहा था शादी
युवक की शादी जहां तय हुई वहां पूर्व का प्रेम और गर्भवती प्रेमिका के बारे में पूरी जानकारी छिपा ली गई। इसके बाद गुपचुप तिलक की तैयारी भी शुरू कर दी गई। वहीं किसी तरह गर्भवती हो चुकी प्रेमिका को तिलक चढ़वाने की जानकारी मिली तो युवक के घर तिलक समारोह के दौरान ही युवती पहुंच गई। 

तिलक चढ़ाने आए लोग हुए वापस
तिलक चढ़ा रहे लोगों के सामने ही युवती ने अपने प्रेमी की करतूतों को उजागर कर दिया तो तिलक चढ़ाने आए लोग भी सन्‍न रह गए। वहीं धोखेबाज प्रेमी नजर चुराने लगा। एक एक कर युवक की धोखेबाजी को युवती ने उजागर किया तो कुछ लोग मौके पर चुपचाप निकल गए। दूसरी ओर तिलक चढ़ाने आए लोग भी युवती की बातें सुनकर फरार हो गया।