पूर्वांचल विकास महासंघ ट्राई सिटी चण्डीगढ़ ने शहीद भरत तिवारी की याद में मशाल जुलूस व हवन का आयोजन किया
The Purvanchal Vikas Mahasangh (Tri-City Chandigarh)
बिहार के मुख्यमंत्री से दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग
चंडीगढ़, 28 जून 2026: The Purvanchal Vikas Mahasangh (Tri-City Chandigarh), बाबा बालक नाथ मंदिर, ग्राम दरिया, चंडीगढ़ में आज पूर्वांचल विकास महासंघ ट्राई सिटी चण्डीगढ़ द्वारा शहीद भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए हवन एवं मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि समाजसेवी एवं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले भरत तिवारी की दिनांक 17-06-2026 को उनके गृह जिला भोजपुर, बिहार में बिहार पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में पूरे देश में भरत तिवारी के हत्यारों को सजा देने की मांग उठ रही है।
इसी क्रम में आज चंडीगढ़ पूर्वांचल विकास महासंघ के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी की अध्यक्षता में हवन किया गया। तत्पश्चात बिहार पुलिस के खिलाफ विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकालकर बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मांग की गई कि आत्मसमर्पण करने के बाद भी भरत तिवारी की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी गरीब की मदद करने वाले को बिहार पुलिस इस तरह निशाना न बना सके।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से राकेश पाण्डे, अजय पाण्डे, निक्कू पाण्डे, संटू सिंह, सतिंदर राय, शशिकांत सिंह, बलबीर सिंह, शिवजी यादव, धरमिंदर दुबे, वीरेंद्र सिंह, इंदल यादव, डीके पाण्डे, मनोज पासवान, दीपचंद यादव, अशोक यादव, भोला जी, प्रभुनाथ गिरी, नीरज सक्सेना, गुलाब यादव, अरविंद शर्मा, सरोज झा, विजय यादव, करन यादव, छोटे लाल पासवान, प्रभु यादव, शंभू कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, राजिंद्र यादव, राम बाबू गुप्ता, दिवाकर शर्मा, अमित यादव, दिवेन्द्र कुमार, म्रितुन्जय पाण्डेय, बिट्टू प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, गौतम, राधेश्याम गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सभी ने "शहीद भरत तिवारी अमर रहें, जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है" के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
---