बिहार में एनडीए सरकार का आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

बिहार में एनडीए सरकार का आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

The NDA government in Bihar will expand its cabinet today

The NDA government in Bihar will expand its cabinet today

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का आज विस्तार हो रहा है। कुल 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल होंगे।

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास (7 सर्कुलर रोड) पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की।