राजस्थान में आंधी-बारिश का कहर: भरतपुर और भीलवाड़ा में हादसों से 2 की मौत, कई जिलों में अलर्ट जारी

Havoc caused by storms and rain in Rajasthan

Havoc caused by storms and rain in Rajasthan

Havoc caused by storms and rain in Rajasthan, राजस्थान में गुरुवार (5 जून) को आंधी और बारिश के चलते भरतपुर में एक महिला को जान भी गंवानी पड़ी. झोरोल गांव में देर रात तूफान में एक मकान की दीवार गिर गई. इसमें एक महिला की दबकर मौत हो गई. वहीं, भीलवाड़ा के जावदा गांव में भी दर्दनाक हादसे ने एक शख्स की जान ले ली. टीन शेड से गर्दन कटने के बाद व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि तेज अंधड़ में टीन शेड की छत उड़ गई थी. इसी दौरान शख्स उड़ते टीन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

बीते 2 दिन मूसलाधार बारिश, ओले भी गिरे

नौतपा की बारिश कई जगह तूफान बनकर बरसी है और यह दौर बीते दो दिनों से ही जारी है. बुधवार (4 जून) शाम से ही राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई. कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई. राजधानी जयपुर में देर शाम शुरू हुई बारिश अलसुबह तक होती रही.

मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. इस दौरान गर्मी से राहत जारी रहेगी.

10 जिलों में येलो अलर्ट

आज (5 जून) अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इसके साथ ही 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.