The most expensive liquor contract sold was Dhanas

Chandigarh: सबसे महंगा बिका धनास का शराब ठेका, कोनसा कितने बिका ठेका; पढ़ें पूरी खबर

The most expensive liquor contract sold was Dhanas

The most expensive liquor contract sold was Dhanas

The most expensive liquor contract sold was Dhanas- प्रशासन का आबकारी एवं कराधान विभाग इस बार कुल 97 में से 51 शराब के ठेके नीलाम करने में कामयाब रहा।सबसे महंगा शराब का ठेका धनास का बिका है।धनास के ठेके का रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 32 लाख 51 हजार 90 था इसकी एवंज में सबसे ऊंची बोली 9 करोड़ 17 लाख 83 हजार में लगी।यह ठेका कुलबीर सिंह ने लिया है।

इस बार प्रशासन ने यह तय किया है कि जो ठेके नीलाम नहीं हो पाएंगे उन्हें सिटको को चलाने के लिए दिए जाएंगे।31 मार्च के बाद ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।51 ठेकों को नीलाम करके प्रशासन को 243 करोड़ 85 लाख 15 हजार 700 रुपये का राजस्व इकट्ठा हुआ है जबकि इन ठेकों का रिजर्व प्राइस 218 करोड़ 66 लाख 94 हजार तय था।ऐसे में प्रशासन को 51 ठेकों से रिजर्व प्राइस के मुकाबले में 25 करोड़ 18 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई है।जिन 46 ठेकाें को प्रशासन नीलाम नहीं कर पाया है उनका रिजर्व प्राइस प्रशासन ने 233 करोड़ 63 लाख रुपये तय किया है।अभी पंजाब में ठेकों की नीलामी होनी है।प्रशासन को उम्मीद है कि वहां पर नीलामी होने के बाद ठेकेदार फिर से चंडीगढ़ के ठेकों को लेने में रूचि दिखाएंगे। 

धनास के बाद दडवा रेलवे स्टेशन का ठेका सबसे महंगा बिका है।यह ठेका 8 करोड़ 65 लाख 21 हजार 325 रुपये में नीलाम हुआ है।यह ठेका दर्शन कलेर ने लिया है। सेक्टर-40 का ठेका सात करोड़ तीन लाख और मौली गांव का ठेका सात करोड़ 3 लाख में नीलाम हुआ है

सबसे महंगे ये बिके है शराब के ठेके  

-धनास गांव का ठेका नौ करोड़ 17 लाख 86 हजार 876 रुपये में बिका है।  जबकि इसका रिजर्व प्राइज आठ करोड़ 32 लाख 51 हजार 90 रुपये था।

-दड़वा गांव का ठेका आठ करोड़ 65 लाख 21 हजार 325 रुपये में खरीदा है। जबकि  इसका रिजर्व प्राइज सात करोड़ 55 लाख 45 हजार 259 रुपये रखा था

-खुड्डा लौहरा, खुड्डा जस्सू चंडीगढ़ से कुराली रोड पर ठेका सात करोड़ 66 लाख 66 हजार 666 रुपये में बिका है। जबकि इसका रिजर्व प्राइज सात करोड़ 56 लाख 85 हजार 329 रुपये रखा गया था

-सैक्टर 22 सी की मार्केट में शराब ठेका सात करोड़ 25 लाख 55 हजार 555 रुपये में बिका है। जबकि इसका रिजर्व प्राइज छह करोड़ 66 लाख 16 हजार 237 रुपये रखा गया था।

-सैक्टर 22बी की मार्केट मेंशराब ठेका सात करोड़ 12 लाख 125 रुपये  में बिका है। जबकि इसका रिजर्व प्राइज पंाच करोड़ 43 लाख 37 हजार 401 रुपये रखा गया था।

सबसे कम रेट में बिके ये शराब के ठेके

-कैंबवाला गांव का शराब ठेका सबसे कम रेट में बिका है। यह शराब ठेका एक करोड़ 81 लाख एक हजार दस रुपये में बिका है। जबकि इसका रिजर्व प्राइज एक करोड़ 60 लाख रुपये रखा गया था

-सैक्टर 43 मार्केट का शराब ठेका एक करोड़ 82 लाख 18 हजार 202 रूपये में बिका है। इस ठेके का रिजर्व प्राइज एक करोड़ 62 लाख 82 हजार 646 रुपये रखा गया था।

-सैक्टर 20 सी की लाइट प्वाइंट के पास शराब ठेका दो करोड़ 33 लाख रूपये में बिका है। इस ठेके का रिजर्व प्राइज दो करोड़ 32 लाख 98 हजार 750 रुपये रखा गया था।

-सैक्टर 16 मार्केट का शराब ठेका दो करोड़ 93 लाख  45 हजार 320 रुपये में बिका है। इस ठेेके का रिजर्व प्राइजदो करोड़ 53 लाख 24 हजार 911 रुपये रखा गया था