स्कूल में महिला शिक्षामित्र को देखते ही फूटा प्रधानाध्यापक का गुस्सा, जूते से पीटा; देखें वीडियो
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

स्कूल में महिला शिक्षामित्र को देखते ही फूटा प्रधानाध्यापक का गुस्सा, जूते से पीटा; देखें वीडियो

स्कूल में महिला शिक्षामित्र को देखते ही फूटा प्रधानाध्यापक का गुस्सा

स्कूल में महिला शिक्षामित्र को देखते ही फूटा प्रधानाध्यापक का गुस्सा, जूते से पीटा; देखें वीडियो

लखीमपुर: खीरी थाना क्षेत्र के महंगुखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र के बीच जमकर मारपीट हुई। शिक्षामित्र को जूतों से पीटने का वीडियो इस बीच किसी के द्वारा बना लिया गया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया कि यह विवाद सीमा देवी और अजीत कुमार के बीच में हुआ। सीमा देवी स्कूल में शिक्षामित्र के तौर पर कार्यरत हैं जबकि अजीत कुमार वहां प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी अदा करते हैं। दोनों के बीच यह विवाद विद्यालय देर से आने को लेकर शुरू हुआ था। जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट होने लगी और किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। 

बीच-बचाव के बाद हमलावर हुई महिला शिक्षामित्र
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह स्कूल पहुंचते ही प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने महिला शिक्षामित्र को जूतों से पीट दिया। इस बीच स्कूल के स्टाफ और मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। हालांकि इसके बाद महिला शिक्षामित्र भी हमलावर हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया जा सका। इस बीच महिला शिक्षामित्र की जूतों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले को लेकर दोनों ही पक्षों की ओर से मारपीट को लेकर खीरी थाने पर तहरीर दी गई है। 

प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित 
मामले को लेकर खीरी थाना इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा की ओर से बताया गया कि दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इस बीच शिक्षकों के नेता मौके पर जाकर मामले को निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मामले को लेकर बीएसए डॉ लक्ष्मी कांत पांडे ने मीडिया को जानकारी दी कि मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद आरोपित प्रधानाध्यापक अजित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर जांच भी करवाई जा रही है। जल्द ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।