बुद्ध पूर्णिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

The Governor and the Chief Minister extended

The Governor and the Chief Minister extended

लखनऊ। The Governor and the Chief Minister extended, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उनके उपदेश पूरी मानवता के लिए शांति, करुणा और अहिंसा का अमूल्य मार्गदर्शन हैं। आज के समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जो हमें सहिष्णुता, सद्भाव और मानव कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्तमान में जब दुनिया कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार मानवता को संतुलन, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान का संदेश देते हैं।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, आत्मसंयम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।