The government tried to promote tourism

सरकार ने वर्ष 2022 में राज्य में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए बड़े प्रयास किये : अनमोल गगन मान

Minister-Anmol-Gagan-Man

The government tried to promote tourism

The government tried to promote tourism : चंडीगढ़। साल 2022 के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन को उत्साहित करने के लिए कई तरह के प्रयास किये गए थे, जिनमें पंजाब के इतिहास को दर्शाती विरासती इमारतें और अजायब घरों का संरक्षण भी शामिल है जिससे अन्य राज्यों के सैलानियों को पंजाब की तरफ आकर्षित किया जा सके।

विरासत-ए-खालसा और दास्तान-ए-शहादत के लिए ई-बुकिंग सुविधा की हुई शुरुआत /E-booking facility started for Virasat-e-Khalsa and Dastan-e-Shahadat

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्रम, निवेश प्रोत्साहन और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Maan) ने बताया कि सैलानियों की सुविधा के लिए विरासत- ए- खालसा और दास्तान - ए- शहादत में एंट्री के लिए ई-बुकिंग सुविधा की शुरुआत की गई है जिससे सैलानियों यहाँ पहुंचने पर कोई परेशानी न आए।

अंतर राष्ट्रीय व्यापार मेले में पंजाब के इतिहास को दर्शाती प्रदर्शनियां लगाई / Exhibitions depicting the history of Punjab were organized at the International Trade Fair.

उन्होंने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए 41वें भारत अंतर राष्ट्रीय व्यापार मेला- 2022 में पंजाब डे समागम के दौरान पंजाब पैवीलियन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पंजाब राज्य की विरासत और संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनियाँ लगा कर राज्य के इतिहास के बारे लोगों को अधिक से अधिक अवगत करवाया गया।

खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह अजायब घर को अपग्रेड किया जायेगा / Shaheed Bhagat Singh Museum to be upgraded in Khatkar Kalan

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ में शहीद भगत सिंह अजायब घर को अपग्रेड करने का फ़ैसला किया है जिससे देश के नौजवानों को महान आज़ादी सेनानी के जीवन से जानकारी और प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस म्युजिय़म को नवीनतम मल्टी-मीडिया तकनीकों, प्रोजैक्शन मैपिंग, ग्राफिक सामग्री और ऑडियो और वीडियो सामग्री की मदद से अपग्रेड किया जायेगा। सरकार यादगार के नवीनीकरण के काम पर 3.57 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी। इसके इलावा उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में पिंड बाबे नानक दा अजायबघर बनाने के लिए ज़मीन अधिग्रहण करने हेतु 29.24 करोड़ रुपए जि़ला प्रशासन, कपूरथला को जारी किये गए हैं।

एंग्लो-सिख वार सर्किट के विकास के लिए 15.50 करोड़ रुपए अलॉट किये / Rs 15.50 crore allotted for development of Anglo-Sikh war circuit

उन्होंने व्याख्या की कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एंग्लो-सिख वार सर्किट विकसित करने का फ़ैसला किया गया है। सरकार ने एंग्लो-सिख वार सर्किट के विकास के लिए 15.50 करोड़ रुपए अलॉट किये हैं। सर्किट के विकास में नवीनतम मल्टी-मीडिया तकनीकों की मदद से यादचिन्हों का नवीनीकरण और संभाल शामिल होगी।

सैलानियों को आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार समागम करवाए गए / To attract tourists, publicity programs were organized at the national level.

इसके इलावा उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की अलग-अलग स्मारकों और विरासती जायदादों जैसे कि शीश महल, पटियाला, महेन्दरा कोठी, पटियाला, बनासर बाग़, संगरूर, किला मुबारक की रेस्टोरेशन और कंजरवेशन के काम किये गए और अन्य ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण को भी यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बात की व्याख्या की कि राज्य के पर्यटन के बारे सैलानियों को अधिक से अधिक अवगत कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रचार समागम करवाए गए।

 

ये भी पढ़ें ...

बादल और ढींडसा परिवार ने मिलीभुगत से संगरूर मैडीकल कॉलेज के काम में रुकावट डाली हुयी है - मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें ...

बुज़ुर्गों, विधवाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बेसहारा महिलाओं को पंजाब सरकार दे रही बड़े लाभ: डॉ. बलजीत कौर