अर्जुन और भूमि की ‘द लेडी किलर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगा रोमांस और दुश्मनी का जबरदस्त तड़का

अर्जुन और भूमि की ‘द लेडी किलर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगा रोमांस और दुश्मनी का जबरदस्त तड़का

The Lady Killer Trailer

The Lady Killer Trailer

नई दिल्ली। The Lady Killer Trailer Out: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपनी आने वाली फिल्म 'द लेडी किलर'  (The Lady Killer) को लेकर काफी समय से सुर्खियों में थे।

इस बीच में खबर आई की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। रविवार यानी 29 अक्टूबर को फिल्म मेकर्स ने फैंस का सरप्राइज दिया और 'द लेडी किलर'  (The Lady Killer) का ट्रेलर रिलीज किया।

'द लेडी किलर'  का शानदार ट्रेलर रिलीज

2 मिनट 23 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर से होती है। जो कहते है कि लगता है कोई ऊपर बैठा है और सिर्फ मुझपर ही नजर गड़ाए हुए है। फिल्म में अर्जुन एक नए शहर में रहने जाते हैं। जहां उनकी मुलाकात भूमि पेडनेकर से होती है और काफी खतरनाक लड़की होती है, जिसकी जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ मिस्ट्री होती है।

दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते है और काफी करीब आते हैं। इस बीच अर्जुन को पता चलता है कि भूमि का किसी महाराज से अवैध संबंध भी है। बस फिर क्या यहां से ये फिल्म की कहानी का नया मोड़ शुरू होता है। दर्शकों ट्रेलर काफी पसंद आ रहे है।  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

पहली बार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली हैं।  इस फिल्म को अजय बहल ने निर्देशित किया है। यह पर्दे पर 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

यह पढ़ें:

हॉलीवुड स्टार मैथ्यू पेरी की मौत; 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, घर में मृत पड़े थे, कनाडा के PM ने लिखा- बहुत याद आएगी

कंगना रनौत की फिल्म का हुए बेड़ागर्क, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बटोरे चिल्लर

उड़ती हुई गाड़ी...जलती हुई कार....रोहित शेट्टी ने दिखाई सिंघम अगेन की झलक