भाजपा हमारी माँ है , इसके सम्मान के लिए रक्त की बूंद बूंद समर्पित:- पंडित मोहनलाल

भाजपा हमारी माँ है , इसके सम्मान के लिए रक्त की बूंद बूंद समर्पित:- पंडित मोहनलाल

The BJP is our Mother

The BJP is our Mother

The BJP is our Mother: ‘अंत्योदय’ और ‘सर्वजन हिताय’ के मंत्र के साथ भाजपा पार्टी ने एक नई राजनीतिक धारा को जन्म दिया।”6 अप्रैल भारतीय राजनीति का एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन, वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना हुई थी। आज, 2026 में, यह पार्टी 46 वर्ष का गौरवमयी सफर पूरा कर चुकी है। इस यात्रा में पार्टी ने संघर्ष, संगठन और सफलता के अनेक चरण देखे हैं।अटल जी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज भाजपा सारी चुनौतियों को ध्वस्त करके भारतीय राजनीति की धुरी बन चुकी है, केंद्र सहित डेढ़ दर्जन राज्यों में सरकार है और सबसे पुरानी पार्टी का दावा करने वाले पारिवारिक गिरोह न केवल सत्ता को तरस रहे हैं बल्कि अपनी तथाकथित पारंपरिक सीटें भी गँवा बैठे हैं।भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और भारत रत्न अटल जी जैसे महापुरुषों ने संगठन को सींचने हेतु अपना सबकुछ समर्पित कर दिया।हमारे इन पितृपुरुषों के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए शीर्ष नेतृत्व के संगठन कौशल और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा जन- जन के बीच सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल है।आज कमल का निशान देशवासियों के मन में विश्वास और आशा का नया प्रतीक बन गया है।बीते एक दशक में बीजेपी ने सेवा, सुरक्षा और सांस्कृतिक जागरण के जो कार्य किए हैं, वह अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक हैं । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, पार्टी ने सेवा ही संगठन" के मंत्र को आत्मसात करते हुए देशवासियों के उत्थान हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। भाजपा सरकारें राष्ट्रहित, सुशासन और विकास के अपने संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से  हमारा हरियाणा प्रदेश भी स्वर्णिम और विकसित प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। भाजपा के स्थापना दिवस पर आज हम संकल्प पुनः दोहराते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ जन - जन तक दिलाने तथा विकसित भारत के निर्माण हेतु कटिबद्ध एवं प्रतिबद्ध रहेंगे।भाजपा ने भारत की राजनीति में जो रास्ता चुना था, उस पर चलकर इसने सारी दुनिया को चकित किया है। पार्टी ने आज देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अपराधीकरण, जातिवाद, तुष्टिकरण, आतंकवाद जैसे घावों से मुक्ति दिलाई है। साथ ही उन सभी मुद्दों को हल करके राजनीति में नया अध्याय लिख चुकी है, जिनका पार्टी ने अपनी स्थापना के समय संकल्प लिया था। कश्मीर में धारा 370 की विदाई या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से लेकर वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव तक के सभी संकल्प भाजपा ने पूरे किये हैं। अपनी कथनी और करनी से आज यह सर्वाधिक विश्वसनीय पार्टी बनी है तथा जिसको करोड़ों लोगों ने अपनाकर विश्व का सर्वोच्च दल बनाया है।आज की पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि 1980 के दशक का कालखंड भारतीय राजनीति का टर्निंग प्वाइंट था, जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। देश के राष्ट्रवादी समूहों ने एक सपना देखा था, जिसमें भारतीय गौरव की पुनर्स्थापना, भारत के आध्यात्मिक उत्कर्ष, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के विचार-बीज थे। आज वे बीज फलदार वृक्ष हो चुके हैं। 46 साल में वे सारे सपने साकार हो चुके हैं। राजनीतिक क्षेत्र में यह आश्चर्य का विषय हो गया है कि कैसे एक पार्टी 3 सीटों से अपनी यात्रा शुरू करते हुए सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर आज राजनीति के प्रतिमान बदल रही है। हालांकि भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ, परन्तु इसका अतीत भारतीय जनसंघ से जुड़ा है।स्वतंत्रता प्राप्ति तथा देश विभाजन के बाद बढ़ते अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, लाइसेंस-परमिट-कोटा राज, राष्ट्रीय असुरक्षा, राष्ट्रीय मसलों जैसे कश्मीर आदि पर घुटनाटेक नीति, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारतीय हितों की अनदेखी आदि अनेक मुद्दों के गर्भ से जनसंघ का जन्म हुआ था। आपातकाल के बाद भाजपा की स्थापना सुदृढ़, सशक्त, समृद्धएवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु की गई थी, जिसमें पार्टी ने एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना की जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के मूल्यों से प्रेरणा लेकर‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो।भाजपा की स्थापना किसी स्वार्थ अथवा महत्वकांक्षा प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि इस देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने के लिए की गई थी।आज हमारा जो वैभव है और हम जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वह हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी और पार्टी की विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य गाँव, गरीब एवं किसानों का विकास है और हम इसके लिए कृतसंकल्पित हैं।