PAU पहुंचे राजा वड़िंग: केंद्रीय मंत्री बिट्टू और सीएम मान पर साधा निशाना; कैप्टन अमरिंदर पर तंज कसते हुए पूछा- 'कांग्रेस बुरी थी तो छोड़ी क्यों?'

PAU पहुंचे राजा वड़िंग: केंद्रीय मंत्री बिट्टू और सीएम मान पर साधा निशाना; कैप्टन अमरिंदर पर तंज कसते हुए पूछा- 'कांग्रेस बुरी थी तो छोड़ी क्यों?'

Takes Aim at Union Minister Bittu and CM Mann

Takes Aim at Union Minister Bittu and CM Mann

लुधियाना। Takes Aim at Union Minister Bittu and CM Mann, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सोमवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और अनुसंधान गतिविधियों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग संबंधी ज्ञापन समिति को सौंपा।

हालांकि विश्वविद्यालय दौरे के दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी चर्चा का विषय रही और राजा वड़िंग ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब के सामने बेरोजगारी, नशा, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम लिए बिना कहा कि एक केंद्रीय मंत्री को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए और अनावश्यक बयान देने से बचना चाहिए।

सवाल- पंजाब के कितने युवाओं को रोजगार मिला

वड़िंग ने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद पंजाब के युवाओं के लिए क्या ठोस काम किए गए हैं। उन्होंने पूछा कि पिछले दो वर्षों में रेलवे विभाग में पंजाब के कितने युवाओं को रोजगार मिला है। साथ ही यह भी जानना चाहा कि राज्य में रेलवे के क्षेत्र में कौन-कौन सी नई परियोजनाएं शुरू हुई हैं और कितनी नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर हमला बोलते हुए वड़िंग ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि आए दिन लूट, हत्या और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाया है और नशे की समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा राहुल गांधी की प्रशंसा किए जाने संबंधी सवाल पर वड़िंग ने कहा कि यदि कांग्रेस अच्छी पार्टी नहीं थी तो उसे छोड़ने का निर्णय क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद दिए थे। वड़िंग का कहना था कि यदि सभी नेता एकजुट रहते तो पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन सकती थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता मिलती है। वड़िंग ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की समस्याओं, किसानों के मुद्दों और युवाओं के रोजगार जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाएगी। कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर लोगों से संवाद करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उस विकल्प के रूप में खुद को तैयार कर रही है।