BJP नेता पर पूरा खेल हो गया: तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस से यूं छुड़ा ले गई दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस ने बदल दिया मामला

BJP नेता पर पूरा खेल हो गया: तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस से यूं छुड़ा ले गई दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस ने बदल दिया मामला

Tajinder Bagga Arrested Case

Tajinder Bagga Arrested Case

Tajinder Bagga Arrested Case : दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने वाली पंजाब पुलिस का तो आज तमाशा सा बन गया| और यह तमाशा पुलिस के ही चलते बना| दरअसल, पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किये जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर दिया और इधर जब पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को लेकर पंजाब आने लगी तो हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में उसे रोक लिया| हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को आगे नहीं बढ़ने दिया| आखिरकार, हरियाणा पुलिस तजिंदर बग्गा को अपने साथ कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना ले गई| इस दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने तजिंदर बग्गा को अपने साथ ले जाने को लेकर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से काफी बातचीत की लेकिन हरियाणा पुलिस के साथ बात बन नहीं पाई| हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बुलाकर तजिंदर बग्गा को उसके हवाले कर दिया|

कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम....

बतादें कि, हरियाणा पुलिस से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना पहुंची और यहां से भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई| और पंजाब पुलिस के हाथ खाली रह गए|

पंजाब पुलिस का बयान....

इधर, बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस का भी बयान सामने आया है| पंजाब पुलिस का कहना है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाजी को लेकर मोहाली में FIR दर्ज हुई है| जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई| तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी कानूनी तरीके से हुई है| पंजाब पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को अवैध तरीके से रोका और इसके बाद जो भी हुआ यह सब गैरकानूनी है| बतादें कि, पंजाब पुलिस ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है|

शुक्रवार सुबह किया गिरफ्तार....

बतादें कि, बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया| बताया जाता है कि, पंजाब पुलिस के कई जवान शुक्रवार सुबह अचानक तजिंदर पाल सिंह बग्गा के आवास पर पहुंचे और उन्हें पकड़कर ले गए| बताया यह भी जाता है कि इस दौरान तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता ने जब पंजाब पुलिस के जवानों से बातचीत की तो उनके साथ मारपीट जैसा व्यवहार किया गया| तजिंदर पाल सिंह बग्गा के बूढ़े पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है| प्रीतपाल सिंह बग्गा का कहना है कि उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके चेहरे पर पंजाब पुलिस ने हमला किया|