Students will connect with culture during summer vacations
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गर्मी की छुटि्टयों में संस्कृति से जुडेंगे विद्यार्थी, हरियाणा के स्कूलों में 31 मई को होगी मैगा पीटीएम

Students will connect with culture during summer vacations

Students will connect with culture during summer vacations

Students will connect with culture during summer vacations- चंडीगढ़। प्रदेशभर के राजकीय व निजी स्कूलों में पहली जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत हो रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले राजकीय स्कूलों में बाल वाटिका-3 से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मेगा पीटीएम आयोजित होगी। 31 मई शनिवार को आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक में विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन गृहकार्य पॉकेट वितरित की जाएगी।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 31 मई को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम में शिक्षक अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई संबंधी फीडबैक देंगे तो साथ ही ग्रीष्मकालीन गृह कार्य पॉकेट वितरित की जाएगी। ग्रीष्मकालीन गृह कार्य को पूरा कराने में अभिभावकों की अहम भूमिका रहेगी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों को संस्कृति, रीति-रिवाज और वास्तविक जीवन से जोडऩे को लेकर गृह कार्य तैयार किया गया है। यह गृह कार्य विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मक, स्वायत्तता और जिज्ञासा के लिए प्रोत्साहित करेगा, साथ ही इस गतिविधि आधारित गृह कार्य को पूरा कराने में अभिभावकों का बड़ी भूमिका रहेगी।

शिक्षा निदेशालय की ओर से अभिभावक-शिक्षक बैठक के आयोजन को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन समन्वयक और स्कूल मुखिया व प्रभारी को निर्देश जारी किए गए हैं कि 31 मई को राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में सुबह 9 बजे पीटीएम का आयोजन होगा, जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस दिन स्कूल में कोई शैक्षणिक कार्य नहीं होगा।