चंडीगढ़ में छात्र संघ चुनाव, INSO ने की अहम नियुक्तियां, देखें

Student union elections in Chandigarh

Student union elections in Chandigarh: जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो ने चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने दो वरिष्ठ छात्र नेताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे हैं। 

इनसो ने तरुण मदान को चंडीगढ़ यूटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। तरुण 2016 से चंडीगढ़ में सक्रिय छात्र राजनीति में शामिल हैं। वे पहले चंडीगढ़ इनसो के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।

संगठन ने विशु को चंडीगढ़ का चेयरमैन बनाया है। विशु पहले डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे हैं। वे 2018 से चंडीगढ़ में युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। इनसो ने पहले ही जसविंदर सिंह खेहरा, सोमबीर सिंह, मनोज जोरासी, सचिन चंदौली, राजेश पायलट और पंकज पंवार को चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है।