स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप: ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत, बोगी का शीशा टूटा; 7 पुलिस टीमें गठित, एक हिरासत में

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप: ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत, बोगी का शीशा टूटा; 7 पुलिस टीमें गठित, एक हिरासत में

f1effdc3-a53a-423d-ba93-1fb3e3129471

Stoning of Swarna Shatabdi Express sparks alarm

Stoning of Swarna Shatabdi Express sparks alarm: फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की खबर आई. ट्रेन में आरएसएस प्रमुख मोहन यादव सवार थे. पथराव की घटना फिरोजाबाद और मक्खनपुर के बीच हुई. ट्रेन पर पथराव की सूचना से रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन में सवार आरएसएस सरसंघचालक कानपुर से दिल्ली जा रहे थे.

कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए पथराव की खबर फैलते ही रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई, क्योंकि ट्रेन के ई-1 कोच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे. घटना के बाद जांच के लिए ट्रेन को टूंडला जंक्शन से पहले आउटर पर रोक दिया गया.

पथराव की घटना के बाद टूंडला जंक्शन से पहले आउटर पर रोका गया ट्रेन 

रिपोर्ट के मुताबिक स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव की घटना के बाद रेलवे द्वारा ट्रेन को टूंडला जंक्शन से पहले आउटर पर रोक दिया गया. रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कोच की जांच की. इस दौरान कोच और यात्रियों की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.

ट्रेन पर पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जुटी पुलिस

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. चेकिंग के बाद दिल्ली के रवाना की गई स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए रेलवे और पुलिस अधिकारी जुट गए हैं. रेलवे पुलिस ने घटना के रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है.

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस जब फिरोजाबाद के निकट थाना रसूलपुर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी ट्रेन के E-1 कोच पर पत्थर आकर लगा. पत्थर लगने से कोच का शीशा टूट गया. घटना के समय उसी ट्रेन में सरसंघचालक मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे. घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस आसपास केसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जांच के लिए 7 पुलिस टीमों का गठन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद आदित्य लांग्हे ने बताया कि कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर फिरोजाबाद के निकट पत्थर फेंका गया, जिससे कोच का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वहीं घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सात पुलिस टीमों का गठन किया गया है. एएसपी द्वारा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही गई है.