खेलो गेम्स चंडीगढ़: तीसरे दिन कबड्डी और टेबल टेनिस में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

खेलो गेम्स चंडीगढ़: तीसरे दिन कबड्डी और टेबल टेनिस में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

d19f7a84-141a-4436-9260-14afa3ef3b89

Khelo Games Chandigarh

खेलो गेम्स चंडीगढ़ – तीसरा दिन

चंडीगढ़। Khelo Games Chandigarh, स्पोर्ट्स सेल भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित खेलो गेम्स चंडीगढ़ के तीसरे दिन कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों और टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
लड़कों के वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबलों में मनीमाजरा स्पोर्ट्स क्लब ने धनास स्पोर्ट्स क्लब को 10 अंकों से हराया, जबकि बुरैल स्पोर्ट्स क्लब ने मनसा देवी स्पोर्ट्स क्लब को 12 अंकों से पराजित किया। हार्डलाइन मैच में धनास स्पोर्ट्स क्लब ने मनसा देवी स्पोर्ट्स क्लब को 8 अंकों से हराया।


लड़कों के परिणाम में बुरैल स्पोर्ट्स क्लब प्रथम स्थान पर रहा, मनीमाजरा स्पोर्ट्स क्लब द्वितीय स्थान पर और धनास स्पोर्ट्स क्लब तृतीय स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार अभय ठाकुर को और सर्वश्रेष्ठ कैचर का पुरस्कार करण को दिया गया।


लड़कियों के वर्ग में मनसा देवी स्पोर्ट्स क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मनीमाजरा स्पोर्ट्स क्लब द्वितीय स्थान पर रहा और मौली जागरण तृतीय स्थान पर रही।


व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ रेडर साधना और सर्वश्रेष्ठ कैचर नीलू रहीं।
इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष जे.पी. मल्होत्रा, ऑल सेल संयोजक शक्ति देवशाली और स्पोर्ट्स सेल चंडीगढ़ के संयोजक पी.एस. लांबा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।
टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
गर्ल्स सिंगल्स में शेरल विजेता और चेरिश उपविजेता रहीं। बॉयज सिंगल्स में विशाल गर्ग विजेता और प्रितीश सूद उपविजेता रहे।
गर्ल्स डबल्स में प्रभलीन और भूमिका की जोड़ी विजेता रही, जबकि चेरिश और शेरल उपविजेता रहीं।
बॉयज डबल्स में प्रितीश और विशाल विजेता रहे तथा नीलेश और अंकुश उपविजेता रहे।
मिक्स्ड डबल्स में विशाल और चेरिश विजेता रहे, जबकि नीलेश और प्रभलीन उपविजेता रहे।
इस दौरान भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष जे.पी. मल्होत्रा और स्पोर्ट्स सेल के संयोजक पी.एस. लांबा भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।