योगी सरकार के नौ वर्षों पर विशेष कार्यक्रम, ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन

योगी सरकार के नौ वर्षों पर विशेष कार्यक्रम, ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन

Special Program Marking Nine Years of the Yogi Government

Special Program Marking Nine Years of the Yogi Government

लखनऊ। Special Program Marking Nine Years of the Yogi Government, प्रदेश सरकार बुधवार को विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोक भवन सभागार में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। इस पुस्तक में वर्ष 2017 से 2026 तक की सरकार की उपलब्धियों का संकलन है।

कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और विकास कार्यों को पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

19 मार्च को योगी ने पहली बार सीएम पद की ली थी शपथ

गौरतलब है कि योगी ने पहली बार 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 25 मार्च 2022 को उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी लिहाज से योगी सरकार के नौ वर्ष बुधवार को पूरे हो रहे हैं।

‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक में आधारभूत संरचना, कानून व्यवस्था, निवेश, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में हुए बदलावों और उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाया गया है।

सरकार का उद्देश्य इस प्रकाशन के माध्यम से प्रदेश में हुए विकास कार्यों और परिवर्तन की झलक आम जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी एवं भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।