"कुपवाड़ा में शहीद हुआ सुलतानपुर का जवान, घर का इकलौता चिराग बुझा"

"कुपवाड़ा में शहीद हुआ सुलतानपुर का जवान, घर का इकलौता चिराग बुझा"

Soldier from Sultanpur Martyred in Kupwara

Soldier from Sultanpur Martyred in Kupwara

कुड़वार (सुलतानपुर)। Soldier from Sultanpur Martyred in Kupwara, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आर्मी जवान को गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गयी। इससे घर का इकलौता चिराग बुझ गया। सैनिक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शुक्रवार को बलिदानी का शव गांव पहुंचने की संभावना है। अभी तक मां को मौत की सूचना नहीं दी गई है।


बंधुआकला के मझना के राधे कृष्ण शुक्ल का पुत्र अखिलेश शुक्ला उर्फ शुभम् तीन वर्ष पहले सेना के 33 वर्कशॉप एमी कोर में नायक के पद पर भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनाती दी। 28 मार्च को साथियों के साथ एक सर्च ऑपरेशन में जवान को गोली लग गयी थी। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए सेना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार दोपहर बाद अखिलेश की मौत हो गई। जवान के मौत की सूचना विभाग द्वारा पिता को दी गयी।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

राधे कृष्ण की तीन संतानों में इकलौते पुत्र सैनिक अखिलेश शुक्ल थे। सैनिक की बड़ी बहन प्रियंका दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और छोटी बहन शिवानी सिविल सर्विसेज की तैयारी प्रयागराज से कर रही है। माता सीमा गृहिणी हैं। पिता सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जवान की मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया।

22 मार्च को आया था घर


बलिदानी के चाचा हरी कृष्ण शुक्ल ने बताया कि अखिलेश 22 मार्च को घर में आयोजित विवाह में शामिल होने घर आया था। घटना के तीन दिन पूर्व ही वापस ड्यूटी पर गया था। उन्होंने बताया कि अभी घर में मां को जानकारी नहीं दी गयी है। डोगरा रेजीमेंट अयोध्या से सेना के दो अधिकारी गुरुवार को गांव आकर स्थिति की जानकारी ली है।राजस्व विभाग भी मौका मुआयना किया है।